महू
मध्य प्रदेश, एक ऐसा प्रदेश जिसे भारत वर्ष का ह्रदय कहा जाता है। मध्य प्रदेश का संभाग व जिला इंदौर है। इंदौर से 23 किलोमीटर दूर स्थित है एक प्रसिद्द शहर महू जो भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जन्मस्थली के नाम से जाना है। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू गांव (1891 में गाँव था ) में हुआ था। 2003 में महू शहर का नाम डॉ. अम्बेडकर नगर रखा गया।
![]() |
| बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जन्मस्थली महू में स्थित भवन के बाहर उनकी मूर्ति। |
महू तक कैसे जाएं?
भारत में आप किसी भी शहर से आसानी से इंदौर तक पहुँच सकते हैं। पहुँचने के बाद आपको बस स्टेशन या रेलवे स्टेशन से ही महू जाने के लिए प्राइवेट बसें, कैब या रिक्शा मिल जाएगा। हवाई अड्डा इंदौर शहर से बाहर स्थित है इसलिए यदि आप हवाई जहाज से इंदौर पहुंचे हो तो आपको प्राइवेट कैब बुक करनी होगी या रिक्शा भी मिल जाएंगे। हवाई अड्डे से आपको महू के लिए बस स्टैंड तक जाना होगा।
![]() |
| बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जीवनकाल के महत्वपूर्ण पल इस भवन में तस्वीरों के माध्यम से कैद की हुई है। |
ऊपर स्थित फोटो में जिस भवन को आप देख रहे हैं उसका निर्माण 1999 में किया गया था। इस भवन का शिलान्यास मध्य-प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुंदरलाल जी पटवा जी के द्वारा भंते श्री धर्मशील जी की अध्यक्षता में किया गया था।
बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी
बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को स्त्रियों और भारत वर्ष के सम्पूर्ण मानव समाज का उद्धारक कहा जाता है। वे बहुत ही अधिक विद्वान् थे। उनके पास लगभग 30 से ज्यादा डिग्रियां थी। उन्होनें कईं रचनाएँ भी रची थी जिनका जिक्र नीचे फोटो में दिया गया है।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के कार्यकर्ता अन्य शहरों में भी थे जो उनका हमेशा साथ देते थे।
![]() |
| महू में स्थित भवन के म्यूजियम में लगी बाबा साहब की महाराष्ट्र और कर्णाटक कार्यकर्ताओं के साथ तस्वीर |
![]() |
| महू में स्थित भवन के म्यूजियम में लगी बाबा साहब की तस्वीर इंदौर के कार्यकर्ताओं के साथ। |
जब आप महू जाएंगे तब आपको वहां पर बहुत सारी बाबा साहब की तस्वीरें म्यूजियम में दिखाई देंगी।
नीचे बहुत सारे तस्वीरों को साझा कर रहा हूँ।
मैं आशा करता हूँ कि महू में स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के म्यूजियम की कुछ झलकियां आपको पसंद आई होगी।












































1 टिप्पणियाँ
I have benefited a lot from visiting your site. Thank you Love you so much 💋
जवाब देंहटाएंIf you have any doubt please let me know.
Emoji