ब्रह्माण्ड का अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट

ब्रह्माण्ड का अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट




दुनिया भर के खगोल वैज्ञानिकों और ब्रह्माण्ड के अजीब रहस्यों पर नजर रखने वाले सभी लोगों के लिए एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार उन्हें पृथ्वी से 400 प्रकाश वर्ष दूर अंतरिक्ष में अब तक का सबसे बड़ा और सबसे भयानक विस्फोट के बारे में पता चला है। कहा जा रहा है कि यह भयानक विस्फोट बिग बैंग के बाद होने वाला सबसे बड़ा विस्फोट है।

वैज्ञानिकों ने पहली बार पृथ्वी से करीब 390 प्रकाश वर्ष दूर इतनी अधिक तीव्रता का विस्फोट दर्ज किया है जो एक ब्लैक होल में हो रहा है। यह ब्लैक होल ऑफिकस आकाशगंगा समूह के केंद्र में स्थित एक आकशगंगा का केंद्र है। इस विस्फोट के दायरे में लगभग 15 से 20 आकाशगंगाएं समा सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह विस्फोट पहली बार 2016 में नासा की चंद्र एक्स -रे ऑब्जर्वेटरी द्वारा दर्ज किया गया था। यह विस्फोट इतना  शक्तिशाली था की इसने ब्लैक होल के इर्द-गिर्द मौजूद अत्यधिक गर्म गैसों के समूह में एक बहुत ही बड़ा छेड़ कर दिया था। यद्यपि ब्लैक होल सामग्री को अपनी ओर खींचने के लिए प्रसिद्ध हैं, वे अक्सर भौतिकी के नियमों को तोड़ते हुए ऊर्जा की विलक्षण मात्रा को बाहर निकाल देते हैं। यह तब होता है जब ब्लैक होल की ओर गिरने वाले पदार्थ को एक धारा , या किसी किरण में पुनर्निर्देशित किया जाता है, जो अंतरिक्ष में बाहर की ओर विस्फोट करते हैं और अपने आस-पास की सामग्री से टकरा जाते हैं।

कुछ खगोलविदों ने इस विस्फोट की वजह से हुए आकाशगंगाओं के समूह के किनारों के आस-पास अजीब आकृति बनी हुई देखी। लेकिन जब 2016 के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन आंकड़ों के मुताबिक इस तरह की आकृति बनने का जिम्मेदार वह विस्फोट नहीं है। जब बहुत सारे रेडियो टेलेस्कोप के आंकड़ों और अध्ययनों का अभ्यास किया गया तब यह ज्ञात हुआ कि यह किनारों पर बनी आकृति पहले से ही उस छिद्र का हिस्सा है जहां पर यह विस्फोट दर्ज किया गया था। और यह क्षेत्र रेडियो तरंगों के उत्सर्जन में अत्यधिक अग्रणीय है। शोधकर्ताओं ने कहा कि उत्सर्जन की संभावना तब हुई जब ब्लैक होल के प्रकोप ने इलेक्ट्रॉनों को प्रकाश की गति तक बढ़ा दिया।

जब एक्स-रे दूरबीनों के द्वारा ऑफिकस आकाशगंगा समूह का अध्ययन किया जा रहा था तब खगोलविदों को सिर्फ इतना पता था कि यह ऑफिकस आकाशगंगा समूह के केंद्र में स्थित कोई ऊर्जा का विस्फोट नहीं है जबकि एक छिद्र है। लेकिन जब दुनियाभर के रेडियो दूरबीनों से अध्ययन किया गया तब यह पूर्णतः ज्ञात हुआ कि यह विस्फोट दरअसल अब तक का सबसे भयानक और बिग-बैंग के बाद ज्ञात किया गया  सबसे बड़ा विस्फोट है। रेडियो दूरबीनों के डाटा एक्स-रे दूरबीनों में ऐसे समा गए जैसे हाथों में हम मनुष्य दस्ताने पहनते हैं। 
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

If you have any doubt please let me know.

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)