इस एक सन्देश ने दो वैज्ञानिकों को सोने नहीं दिया। आईए जानते है क्या है वो सन्देश -
जोसेफ को रात में करीब दो बजे भाभा का फ़ोन आया ।"जल्दी से आफिस में आओ । बहुत बड़ी खबर है ।" भाभा ने फ़ोन की दूसरी तरफ से कहा । जोसेफ बिस्तर से उठकर सीधे अपने आफिस पहुंच गया ।
अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के पूरे हॉल की दीवारों पर बहुत सारी बड़ी-बड़ी LED स्क्रीन लगी हुई थी और उस स्क्रीन पर अजीब सी ध्वनि तरंगे सुनाई दे रही थी ।
सभी वैज्ञानिक आज बहुत ही हैरान थे । हैरानी की वजह भी बहुत बड़ी थी । दूर अंतरिक्ष से किसी ने कुछ सन्देश भेजा था जिस वजह से सारे वैज्ञानिक हैरान थे । हर किसी के ज़ेहन में सिर्फ यही सवाल था कि यह संदेश क्या है ?
"यह तरंगें क्या है और कहाँ से आ रही हैं ?" जोसेफ ने सामने वाली बड़ी सी LED स्क्रीन पर देखते हुए अपने साथी वैज्ञानिक भाभा से पूछा ।
" यह ध्वनि तरंगें असल में कोड्स है और यह 27 लाख करोड़ प्रकाश वर्ष दुर स्थित एक आकाशगंगा एंड्रोमिडा के कोर के समीप स्थित किसी सौरमंडल से आ रही हैं । " भाभा ने कहा ।
" तो फिर इन्हें डिकोड करने पर क्या मिला ?" जोसेफ ने पूछा ।
" हम डिकोड करने की कोशिश कर रहे है । हर एक पॉइंट को डिकोड करने में लगभग तीन घंटे लगेंगे लेकिन कोशिशें जारी है । कुछ पता चलेगा तो आपको बता देंगे ।" भाभा ने कहा ।
" मैं यहीं रहूंगा जब तक कि ये कोड्स, डिकोड नहीं हो जाते ।" जोसेफ ने कहा ।
" सर पता नहीं कि कितना समय लगेगा लेकिन कोशिश तो यही रहेगी कि जल्दी ही डिकोड कर ले हम ।" LED स्क्रीन के सामने बैठे हुए वैज्ञानिक ने कहा ।
" ठीक है । कोई परेशानी नहीं है । जितना भी समय तुम्हे लगे ले लो ।" भाभा ने कहा ।
भाभा और जोसेफ की आँखों में खुशी और आश्चर्य की मिली हुई प्रतिक्रियाएं साफ देखी जा सकती थी ।
" भाभा, यदि हम लोग पृथ्वी से कोई संदेश भेजें तो कितना समय लगेगा एंड्रोमिडा गैलेक्सी तक जाने में ?" जोसेफ ने पूछा ।
" शायद 20 हजार साल लगेंगे या फिर इससे भी ज्यादा ।" भाभा ने कहा ।
" तो फिर यह संदेश कितना पुराना होगा ?" जोसेफ ने आश्चर्य दिखाते हुए पूछा ।
" सर... यह संदेश सिर्फ 2 दिन पुराना है ।" LED पर कोड को डिकोड कर रहे वैज्ञानिक ने कहा ।
"क्या"......? जोसेफ और भाभा ने बहुत ही आश्चर्यजनक मुद्रा में अपनी आँखों को बड़ी करते हुए आवाज में भारीभरकम जोर देकर कहा ।
"ऐसा तो नामुमकिन है ।" जोसेफ ने कहा ।
" तो क्या किसी ने हमारे साथ मजाक किया है ?" भाभा ने अपनी आवाज को तूल देकर कहा ।
" नहीं सर... यह संदेश एंड्रोमिडा गैलेक्सी से ही आया है । " LED के सामने बैठे हुए वैज्ञानिक ने कहा ।
" तो फिर यह 2 दिन पुराना संदेश हो ही नहीं सकता । जरूर तुम झूठ बोल रहे हो ।" जोसेफ ने कहा ।
" नहीं सर... मैं सच बोल रहा हूँ । यह संदेश 2 दिन पुराना ही हैं । " ध्वनि तरंगों के साथ इन गामा किरणों को देखिए । आप भी जानते हैं कि गामा किरणों की वजह से ही इन कोड्स को डिकोड किया जा सकता है और अगर आप इन किरणों को ध्यान से देख रहे हैं तो आप को ये किरणें थोड़ी मोटी दिखाई दे रही हैं । अगर 20 साल पुरानी होती तो यह अत्यंत सूक्ष्म और लचीली दिखाई देती । लेकिन यहां पर ऐसा कुछ भी नज़र नहीं आ रहा है । जब हम लोगों ने इन किरणों को हमारे सिस्टम में डाला तब यह पता चला कि यह किरणें सिर्फ 2 दिन पुरानी ही है ।" LED के सामने बैठे वैज्ञानिक ने कहा ।
" लेकिन मेरा दिमाग इस बात को अब भी मानने से इंकार कर रहा है कि यह संदेश सिर्फ 2 दिन पुराना है ।" भाभा ने कहा ।
तभी पीछे से एक आवाज गुंजती हैं :- "वॉर्महोल"...
जोसेफ और भाभा दोनों पीछे मुड़कर देखते हैं । उन दोनों के सामने उनका अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र का चीफ डॉ. सकपाल खड़ा है । डॉ. सकपाल आगे बढ़ते हुए कहते हैं :- " भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिन्स ने अपनी शोध में वॉर्महोल का जिक्र किया है । वॉर्महोल को यदि सीधे तौर पर समझा जाये तो इसका मतलब होता हैं शॉर्टकट । जी हाँ, एक जगह से दूसरी जगह तक जाने का रास्ता ।"
" लेकिन यह तो सिर्फ कुछ वैज्ञानिकों की कल्पना मात्र है ।" भाभा ने कहा ।
" कल्पना थी... लेकिन अब यह बात स्पष्ट हो गई हैं कि वॉर्महोल होते हैं और उसका उदाहरण आज हमारे सामने हैं ।" डॉ. सकपाल ने अपने चेहरे पर खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा ।
" सर आप इतने आत्मविश्वास के साथ कैसे कह सकते हैं ? हो सकता है कि कोई दूसरा माध्यम है जिसके जरिये परग्रहियों ने हमें यह संदेश भेजा है ।" भाभा ने कहा ।
" नहीं, ऐसा सम्भव होना नामुमकिन है । क्योंकि वॉर्महोल ही वो एकमात्र माध्यम है जिसके जरिए दूर अंतरिक्ष में हम जहाँ तक चाहें वहां तक कि यात्रा कर सकते हैं । बस सही दिशा निर्देश की आवश्यकता होना बहुत जरूरी है और हमें यह भी ज्ञात होना चाहिये कि ये वॉर्महोल कहां पर है ।" डॉ. सकपाल एक लंबी सांस लेते हैं और फिर से कहना शुरू करते हैं :- " वैसे तुम लोगों को भी वॉर्महोल की पूरी जानकारी पहले से है लेकिन आज इतिहास में पहली बार हमें किसी वॉर्महोल के बारे में पता चला है इसलिए उसे ढूंढना बहुत जरूरी है । तो हम सब को अब बहुत ज्यादा काम करना हैं इसलिए अपना पूरा दिमाग इसी सन्देश को डिकोड करने में लगा दो ।"
पूरे हॉल में सभी वैज्ञानिकों के चेहरे पर खुशी और दिल में जोश भर जाता हैं ।
" सभी साथी ध्यान से सुने... इन तरंगों में जितने भी कोड्स हैं उन सबको अलग-अलग बांट लें और हर एक पल्स को सावधानीपूर्वक स्कैन करके हर एक डॉट को पढ़ने की कोशिशें करें । इससे आप लोगों का काम आसान हो जायेगा ।" जोसेफ ने कहा ।
सभी वैज्ञानिकों ने वही किया जैसे जोसेफ ने बताया ।
कईं दिन बीत गए, वो दिन महीनों में गुजर गए और महीने सालो में बदल गए लेकिन वैज्ञानिकों को हर वक़्त असफलता ही हाथ लगी । इस प्रोजेक्ट में सरकार के बहुत सारे पैसे बर्बाद होने की वजह से ना चाहते हुए भी प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डालना पड़ा । सभी वैज्ञानिकों के चेहरों पर उदासी साफ नज़र आ रही थी । हर कोई हतास था । डॉ. सकपाल बूढ़े हो गए थे । वे सिर्फ अपने जीवन काल में परग्रहियों से एक बार रूबरू होना चाहते थे लेकिन उन्हें सिर्फ एक सन्देश मिला जिसे दुनिया भर में कोई भी वैज्ञानिक डिकोड नही कर पाया । उस सन्देश में सिर्फ अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई देती थी और हवा की सरसराहट के साथ ही साथ एक ऐसी आवाज थी जो किसी जानवर की आवाज जैसी प्रतीत होती थी ।
बिजली के कड़कने की आवाज पूरे वातवरण में गुंजती हुई भाभा के कानों तक पहुंचती हैं । भाभा अपने ऑफिस की खिड़की से झाँककर ऊपर आसमान में देखता हैं । जोसेफ पेन ड्राइव कंप्यूटर में लगाकर कुछ डेटा कॉपी करने के बाद घड़ी में देखकर भाभा से कहता है :- "रात के 10 बज रहे है... वो लोग आते ही होंगे । हमें जल्द से जल्द यहाँ से निकलना होगा ।"
तेज बारिश हो रही थी । बिजली का गरजना निरन्तर जारी हैं । जोसेफ और भाभा दोनो अपने ऑफिस से बाहर निकल कर अपनी कारों में अपने घर की ओर चल देते है ।
तेज बारिश की वजह से जोसेफ को कार चलाने में तकलीफ हो रही थी । जोसेफ को महसूस होता हैं कि कोई उसको फॉलो कर रहा है इसलिए वह अपनी कार को तेज चलाने लगता हैं लेकिन तभी आसमान से बिजली सीधे जोसेफ की कार पर गिरती है । बिजली की तेज रोशनी की वजह से जोसेफ कार का संतुलन खो देता है ।
****************************** ************
" जोसेफ " भाभा जोर से चिल्लाता हैं । उसकी नींद अचानक टूट जाती हैं । सुबह का अलार्म बज रहा है । भाभा अलार्म को बंद करके वाशरूम में चला जाता हैं ।
****************************** *************
"सैम, उस प्रोजेक्ट के बंद होने के कुछ ही दिनों के बाद जोसेफ की एक कार हादसे में मौत हो गई थी । आज तुम्हारे पापा और मेरा सबसे करीबी दोस्त जोसेफ को गुजरे हुए पूरे दस साल हो गए हैं । ऐसा लगता हैं जैसे कल की ही बात है ।" भाभा की आँखों से आंसू की कुछ बूंदें पास में मेज पर गिरती है ।
"अंकल मैं उस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करना चाहता हूँ । अगर आप मेरी मदद कर सकें तो प्लीज कीजिये । क्योंकि वह प्रोजेक्ट मेरे पापा का आखिरी प्रोजेक्ट था । उसके लिए मुझे मेरी पूरी प्रॉपर्टी ही क्यूँ न बेचनी पड़े । मैं चाहता हूँ कि आप उस प्रोजेक्ट पर फिर से काम करें ।" सैम ने कहा ।
" चाहकर भी नहीं कर सकते... क्योंकि उस प्रोजेक्ट की सारी फाइलें या तो नष्ट कर दी गई हैं या जला दी गई हैं ।" भाभा ने कहा ।
सैम के चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान उभरती है । भाभा उसकी मुस्कान को देखकर असमंजस महसूस करता हैं ।
" ऐसा नहीं हैं... पापा ने महत्वपूर्ण फाइलें अपने पास संभालकर रख ली थी और पूरा का पूरा डेटा इस सिस्टम में हैं ।"
सैम अपने पास रखे लैपटॉप की ओर इशारा करता है ।
" और इसके अलावा वे सारे उपकरण मेरे पास है जिसकी आपको जरूरत पड़ेगी ।" सैम ने कहा ।
" ठीक है । " भाभा ने कहा और अपनी कुर्सी से उठकर जाने लगता हैं ।
" अंकल... आपने बताया नहीं कि काम कबसे शुरू करना है...? सैम ने पूछा ।
" कल से... आज मेरी बेटी का 18वां जन्मदिन है ।" भाभा ने कहा ।
सैम के चेहरे पर खुशी साफ नजर आती हैं । तभी भाभा का मोबाइल बजता हैं । भाभा अपना मोबाइल निकालता है और मोबाइल की स्क्रीन पर देखकर सैम की ओर मोबाईल दिखाते हुए कहता हैं :- "ये कुछ ब्लेंक कॉल्स मेरे मोबाईल पर अक्सर आते रहते हैं । पिछले एक महीने से आ रहे हैं लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला हैं ।"
सैम भाभा के हाथों से मोबाईल लेता है और कॉल उठाता है :- हैलो... हैलो... हैलो...
सामने से कोई आवाज नहीं आती सिर्फ सरसराहट की आवाज आती है... सैम फ़ोन डिसकनेक्ट कर देता है ।
" पता नहीं कौन है, कुछ बोल ही नहीं रहा है । लेकिन आपकी यह समस्या हम बाद में हल कर देंगे" सैम ने कहा ।

घने जंगल के कच्चे रास्ते पर सैम अपनी कार चला रहा है । बगल वाली सीट पर भाभा बैठा है ।
" कितनी देर लगेगी लैब तक पहुंचने में ?" भाभा ने पूछा ।
"बस थोड़ी-सी देर में पहुंच जाएंगे ।" सैम ने कहा ।
" थोड़ी सी देर में पहुंच जायें तो बेहतर होगा । नेचरल मसाज झेल नहीं पा रहा हूँ ।" भाभा ने व्यंग किया ।
" सामने देखिये अंकल... " सैम ने कहा ।
एक बड़ी बिल्डिंग के ऊपर ऊँचे टॉवर देखकर भाभा ने कहा :- " उफ्फ ये टॉवर... हमेशा मुझे परेशान करते हैं ।"
कार उस बिल्डिंग में प्रवेश करती हैं ।
बिल्डिंग के चारों ओर कड़ी सुरक्षा का इंतज़ाम किया गया था ।
सैम और भाभा दोनो अंदर जाते हैं ।
इस लैब में मौजूद हर एक वैज्ञानिक पिछले 7 सालों से उसी सिग्नल को डिकोड करने में लगा हुआ है लेकिन अब तक कोई सफलता प्राप्त नहीं हो सकी है ।
अंदर एक बड़े हॉल में पहुंचकर सैम सभी वैज्ञानिकों को एकत्र करके घोषणा करता है की आज से सभी वैज्ञानिक भाभा अंकल के निर्देशों का पालन करेंगे ।
भाभा की आंखों में खुशी की लहरों ने हिलोरें मारना शुरू कर दी थी । अब फिर से उसे वही काम करना है । शायद इस बार उसका सपना पूरा हो जाए ।

सभी वैज्ञानिक मीटिंग रूम में एकत्रित हुए हैं । भाभा सामने वाली कुर्सी पर बैठा हुआ है ।
" हमारा मकसद बदल चुका हैं । अब तक आप सबने जितना भी काम किया है उसे वहीं पर रोक दीजिये । हम उस सिग्नल को डिकोड नहीं करेंगे । " भाभा ने सबको समझाते हुए कहा ।
हर एक वैज्ञानिक भाभा के इस फैसले से हैरान था ।
" तो फिर सर हमारे यहां रहने का कोई मतलब नहीं निकलेगा ।" एक वैज्ञानिक ने कहा ।
" यदि मैं कहूँ की तुम एंड्रोमिडा गैलेक्सी में उस जगह पर जा सकते हो जहां से यह सिग्नल आया है तो क्या अब भी तुम उस 15 साल पुराने सिग्नल को डिकोड करना चाहोगे...?" भाभा ने कहा ।
सभी वैज्ञानिक आश्चर्य से एक दूसरे के चेहरों को देखते हैं । लेकिन भाभा ने स्थिति को समझते हुए आगे कहा :-
" आश्चर्य हो रहा होगा तुम लोगों को... सही भी हैं और होना भी चाहिए । क्योंकि मुझे वो कॉर्डिनेट्स पता है जहां से हमें अंतरिक्ष में वह सिग्नल प्राप्त हुआ था । हमें सिर्फ ठीक उसी जगह पर सन्देश भेजना होगा ।"
" और फिर उसके बाद...?" एक वैज्ञानिक ने पूछा ।
" उसके बाद कुछ दिनों का इंतजार करना होगा ।"
तभी भाभा का मोबाईल बजने लगता हैं । भाभा मोबाईल निकाल कर देखता है लेकिन फिर वही ब्लेंक कॉल होता हैं ।
वहां उपस्थित सभी वैज्ञानिक भाभा को आश्चर्य से भरी हुई निगाहों से देखने लगते हैं।
"क्या हुआ ? सभी मुझे इस तरह क्यों देख रहे हो ?" भाभा ने सभी से सवाल किया।
" सर... इस जगह पर हम लोगों ने मोबाईल नेटवर्क को ब्लॉक करके रखा है फिर आपके मोबाईल पर कोई कॉल कैसे आ सकता हैं...?" एक सीनियर वैज्ञानिक ने कहा ।
सैम उन सुनकर भाभा के पास जाकर उसका मोबाईल देखता है ।
" लेकिन इसमें तो नेटवर्क ऑफ बता रहा है ।"
सैम ने कहा ।
" सर आपका मोबाईल हमें दीजिये ।" सीनियर वैज्ञानिक ने कहा ।
सैम उसे वह मोबाईल दे देता हैं । सीनियर वैज्ञानिक पॉवेल वह मोबाइल लेता है और अपने पास बैठे वैज्ञानिक को देकर कहता हैं :- " इसे अभी के अभी लैब में भेजो और देखो की इसमें कोई ट्रैकर तो नहीं लगा हुआ हैं ।"
जूनियर वैज्ञानिक मोबाईल लेकर चला जाता हैं ।

लैब में सैम, पॉवेल, जूनियर वैज्ञानिक और भाभा मोबाईल को एक कंप्यूटर में अटैच करके स्क्रीन पर मोबाईल के अंदरूनी बनावट को देख रहे हैं ।
" सर कुछ मेसेज भी आपको आये हैं । लेकिन किस नम्बर से आये हैं ये बता पाना थोड़ा मुश्किल है क्यूंकि कोई नम्बर हैं ही नहीं ।" जूनियर वैज्ञानिक ने कहा ।
" क्या लिखा है उन संदेशों में ...? " भाभा ने पूछा ।
" मोर्स कोड हैं ।" जूनियर वैज्ञानिक ने कहा ।
भाभा उन मोर्स कोड को ध्यान से देखता है और कहता हैं :- " जो मैं कहता हूँ वो लिखो ।"
सैम पेन से एक पेज पर लिखने लगता हैं ।
" हेल्लो भाभा... मैं जोसेफ हूँ... एंड्रोमिडा गैलेक्सी के एक ग्रह केंटोर पर हूँ । हमने जिस सन्देश को डिकोड करने में कईं साल लगा दिए थे हमें वह सन्देश इसी ग्रह से एक परग्रही ( एलियन ) ने भेजा था । एक हफ्ते पहले ही यहां पहुंचा हूँ । ये लोग इंसान ही हैं । बस थोड़े से अलग है । पृथ्वी पर पहुंच कर मैं तुम्हे बहुत सारी बातें बताऊंगा । तुम्हारा दोस्त - जोसेफ" ।
लेखक - प्रशांत पंचोले

******************************

1 टिप्पणियाँ
Sir excellent
जवाब देंहटाएंIf you have any doubt please let me know.
Emoji